{"_id":"68272cf2c87e0b1bd606d937","slug":"bjps-tiranga-yatra-will-be-taken-out-today-without-any-identity-etah-news-c-163-1-sagr1016-133608-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज निकाली जाएगी बिना पहचान भाजपा की तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज निकाली जाएगी बिना पहचान भाजपा की तिरंगा यात्रा
Fri, 16 May 2025 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 May 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। भाजपा जिला मुख्यालय पर शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालेगी, लेकिन बिना अपनी पहचान के। इस यात्रा में केवल तिरंगा ध्वज और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े पोस्टर शामिल किए जाएंगे। पार्टी का झंडा, पोस्टर, बैनर, बिल्ला, स्टीकर आदि प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह करेंगे। सभी विधायक, चेयरमैन आदि जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि आदि लोग शामिल रहेंगे। गर्मी के मद्देनजर शाम 4:30 बजे से यह यात्रा शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन से शुरू की जाएगी। यहां से नन्नूमल चौराहा, मेहता पार्क, घंटाघर, जीटी रोड होते हुए वापस ग्रीन गार्डन पहुंचकर संपन्न होगी।
जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह यात्रा सेना के पराक्रम को नमन करने और उनका साहस बढ़ाने के लिए है। किसी जाति, धर्म या राजनीति से इसका कोई संबंध नहीं है। सभी लोगों से आह्वान किया गया है कि यात्रा में शामिल होकर सेना का मनोबल बढ़ाएं।
विज्ञापन
कल से विधानसभा स्तर पर निकलेगी
जिला मुख्यालय के बाद तिरंगा यात्रा विधानसभा क्षेत्रों का रुख करेगी। 18 से 23 मई तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्राएं निकाली जाएंगी। क्रम यहीं खत्म नहीं होगा। विधानसभा के बाद हर कस्बे और बड़ी आबादी वाले गांवों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।