फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP, SP and BSP candidates filed nomination papers

भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP, SP and BSP candidates filed nomination papers
नामांकन करने जाते पूर्व विधायक रणजीत सुमन नामांकन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। अलीगंज विस सीट से विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने भाजपा से नामांकन किया। इनके अलावा जलेसर सीट पर पूर्व विधायक सपा प्रत्याशी रणजीत सुमन ने सपा से और एटा सदर सीट पर पूर्व विधायक अजय यादव ने बसपा से पर्चा भरा।
विज्ञापन

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने तीन सेट में नामांकन जमा किया। इसके बाद कहा कि जीतने के बाद अपने कार्यकाल में काफी काम किया। सबसे बड़ी राहत लोगों को कानून व्यवस्था से मिली। क्षेत्र में अवैध वसूली, गुंडागर्दी बंद हो गई। कराए गए कार्यों पर भरोसा कर जनता आशीर्वाद देगी, जो कार्य छूट गए हैं, उन्हें अगले कार्यकाल में कराएंगे। दो सेट में नामांकन जमा करने के बाद अजय यादव ने कहा कि तमाम लोग साथ आना चाहते थे, लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश और कोरोना गाइडलाइन का पालन कर सीमित लोगों के साथ ही आए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने काफी सम्मान दिया है। किसी से भी टक्कर की बात नहीं कही, अपनी जीत पक्की बताई। वहीं सपा छोड़ने के पीछे एक बार पार्टी के एक बड़े नेता के लिए फिर खलनायक शब्द का इस्तेमाल किया। इनके अलावा जलेसर विस सीट पर सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामी और सपा सरकार में कराए गए कार्यों के दम पर अपनी जीत का दावा किया।

नामांकन करके कलक्ट्रेट से बाहर आए पूर्व विधायक अजय यादव।संवाद

नामांकन करके कलक्ट्रेट से बाहर आए पूर्व विधायक अजय यादव।संवाद- फोटो : ETAH

नामांकन करने जाते विधायक सत्यपाल सिंह राठौर।संवाद

नामांकन करने जाते विधायक सत्यपाल सिंह राठौर।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed