फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BJP candidate showed strength through road show, sought public support

Etah News: रोड शो से भाजपा प्रत्याशी ने दिखाई ताकत, मांगा जनसमर्थन

Sat, 04 May 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate showed strength through road show, sought public support
एटा। शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी पड़ाव में एटा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया ने समर्थकों सहित रोड शो कर ताकत दिखाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर नजर आया। शो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। भगवा पगड़ी और टोपी धारण किए महिला-पुरुष जय श्रीराम का जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र हाल से सुबह 11 बजे भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो शुरू किया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, एमएलसी आशीष यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, अजय यादव आदि भी थे। रोड शो में सबसे आगे भक्तिमय गानों के साथ डीजे था। भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता नृत्य के प्रदर्शन के साथ साथ धार्मिक गीतों की धुन पर थिरकते दिख रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक वाहन में रखी तोप आकर्षण का केंद्र रही, जिससे धमाके के साथ फूलों की बरसात होती रही। रोड शो माया पैलेस चौराहे से होते हुए ठंडी सडक, मेहता पार्क, नन्नूमल चौराहा, हाथी गेट, घंटाघर, जीटी रोड के बाद ठंडी सड़क तिराहे पर समाप्त हुआ। कई स्थानों पर स्वागत कर पुष्पवर्षा की। प्रेमलता वर्मा, पूर्णिमा सिंह सहित हज़ारो की संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन घंटे जाम से जूझा शहर
भाजपा प्रत्याशी का रोड शो करीब तीन घंटे चला। इस दौरान पूरा शहर जाम से जूझता रहा। जिस सड़क पर रोड शो जाता, वाहनों की लंबी कतार लग जाती। हालांकि, बड़े वाहनों की शहर में एंट्री रोक दी गई थी। लेकिन हल्के और दोपहिया वाहनों का दबाव भी कम नहीं था। मुसीबत तो तब अधिक बढ़ी, जब दोपहर 12.30 बजे के बाद से विद्यालयों की छुट्टी होना शुरू हुई। बच्चों को स्कूल से लाने के लिए पहले अभिभावक जाम में फंसे। इसके बाद बच्चों को लाते समय भी जाम का झाम झेलना पड़ा। स्कूल वाहन भी जाम में फंसे रहे और गर्मी में बच्चे परेशान नजर आए।



भगवा के साथ गोल टोपियां भी खूब चमकीं
भाजपा प्रत्याशी का रोड शो पूरी तरह राममय था। डीजे पर भक्तिपूर्ण भजन चल रहे थे। लोग हाथों में केसरिया झंडे और सिर पर इसी रंग की टोपियां लगाए हुए थे। लेकिन इस बीच सफेद रंग की गोल टोपियां भी खूब चमकीं। इस तरह की टोपी लगाए कई युवा पूरे जोश के साथ नारे भी लगा रहे थे और गानों पर थिरक रहे थे। कहीं न कहीं, इस दृश्य के साथ भाजपा यह संदेश भी दे रही थी कि मुस्लिम समाज भी उसके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed