{"_id":"60eaf3de8ebc3eec6f320591","slug":"bjp-block-chief-s-husband-in-sp-cap-video-goes-viral-etah-news-agr4993464100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की टोपी में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की टोपी में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख, वीडियो वायरल
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के उत्साहजनक परिणाम के साथ ही वायरल वीडियो ने भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। भाजपा से निर्विरोध जीतीं ब्लॉक प्रमुख के पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह सपा की टोपी लगाए हुए हैं। वहां सपा नेताओं द्वारा उनका सम्मान किया जा रहा है।
मामला निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र का है। यहां से भाजपा ने मंजू यादव को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया। जो निर्विरोध रूप से निर्वाचित भी हो गईं। सपा के एक पूर्व विधायक के फेसबुक पेज पर रविवार को दो वीडियो अपलोड किए गए। एक वीडियो में मंजू यादव के पति सुनील यादव सपा नेताओं के साथ जुलूस के रूप में जा रहे हैं। साथ ही स्व. सपा नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में एक आवास में सपा नेताओं के साथ बैठे हैं। उनके सिर पर अन्य सपा नेताओं की तरह लाल टोपी लगी है, वहीं सपा की झंडी शरीर पर लिपटी हुई है। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सपा की ओर से अंदर ही अंदर खुशी जताई जा रही है तो भाजपा में चिंता बढ़ी हुई है। हालांकि बाद में ब्लॉक प्रमुख पति और भाजपा दोनों ने ही सपा से किसी तरह का सरोकार न होने का दावा किया है।
-------------------
वर्जन
निधौली कलां के पूर्व विधायक स्व. एके सिंह यादव मेरे राजनीतिक गुरु रहे हैं। जीतने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गया था। उनके परिवार से भी घनिष्ठ संबंध हैं, जो व्यक्तिगत हैं। किसी ने सिर पर टोपी लगा दी थी। राजनीतिक रूप से सपा से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
- सुनील यादव, निधौली कलां ब्लॉक प्रमुख मंजू यादव के पति
-------------
हमारे छह प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख पदों पर जीते हैं, जो पूरी तरह से भाजपा के लिए समर्पित हैं। सुनील यादव किसी सपा नेता के घर पर व्यक्तिगत रूप से गए थे, इसमें कोई राजनीतिक वजह नहीं है। - संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा