फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike riders in accidents killed three youths

हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Fri, 21 Aug 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 21 Aug 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riders in accidents killed three youths
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। बाइक सवारों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कासगंज सिकंदराऊ मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो युवक पथरेकी के निकट सड़क पर खड़े में ट्रक से जाकर टकरा गए। दोनों ही बाइक सवारों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दोनों ही बाइक सवार मारहरा के रहने वाले हैं। मृतकों में जितेंद्र (26) पुत्र तेज सिंह, विकास (28) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कायस्थान मारहरा हैं। गुरुवार को विकास अपनी मौसी के घर से वापस आ रहा था। रात्रि के समय सड़क किनारे खड़े ट्रक को वह देख नहीं सका और बाइक ट्रक में घुस गई। जितेंद्र व विकास के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों के सिर पर हेलमेट नहीं था। अस्पताल लाने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी सड़क दुर्घटना अमांपुर के सहावर रोड पर बारहनगर के निकट हुई। महेंद्र पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी नगला मुंडा अमांपुर अपनी बाइक से अमांपुर से वापस लौट रहा था। सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में पांच लोग घायल, भर्ती
 एटा।  तेजगति से आ रही बाइक ने दो बच्चों को टक्कर मार दी। वही दो ट्रक आपस में भिड़ गए। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती  कराया है।

 शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे  पीपल अड्डा तिराहा पर किशोर योगेंद्र निवासी बदरिया कोतवाली देहात, अखिलेश  निवासी पीपल अड्डा कोतवाली नगर खड़े थे। तभी तेजगति से आ रहे बाइक सवार ने  टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल  में भर्ती कराया है। गुरुवार रात करीब 11 बजे पिलुआ थाना के पास दो ट्रक  आपस में भिड़ गए। ट्रक सवार देवेंद्र, कमलेश निवासी लतीपुर थाना कुरावली  मैनपुरी तथा राजकुमार निवासी छतारी बुलंदशहर घायल हो गए। घायलों को जिला  अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed