{"_id":"620aa3a8dabaef075e38e08d","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-etah-news-agr5242562162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फिरोजाबाद के युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार को फिरोजाबाद जनपद के गांव मछरया निवासी नरेशचंद्र ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र कुलदीप निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव नगला पोखर में रविवार को आया था।
यहां से वह बुआ के बेटे शिवम के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला सेवा के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इससे कुलदीप की मौके पर मौत हो गई। जबकि शिवम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। अवागढ़ थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर व बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है।
दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर के पास 29 जनवरी की रात टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। जबकि साथी उसका घायल हो गया था। रविवार रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी निवासी दीपेंद्र व भीकम सिंह सहित सौरभ 29 जनवरी को बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
गांव अचलपुर के पास एक टेंपो ने तीनों को टक्कर मार दी। जहां दीपेंद्र की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि भीकम को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया था। रविवार रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर मिरहची थाने पहुंचे। मिरहची थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
टेंपो व कार की भिड़ंत में पांच घायल
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवोदय विद्यालय के पास रविवार रात टेंपो व कार में भिड़ंत हो गई। टेंपो में बैठक सकीट क्षेत्र के गांव कुल्ला हबीबपुर निवासी विपिन, अनिल, गांव सकतपुर निवासी रामलखन व ओमपाल, मैनपुरी निवासी विमल घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद