फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider dies after collision with loader vehicle

Etah News: लोडर वाहन की टक्कर बाइक सवार की मौत

Thu, 28 Nov 2024 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with loader vehicle
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के धुमरी कस्बे के पास एक विद्यालय के सामने लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जैथरा शंभूनाथ ने बताया कि गांव अल्लेपुर थाना शमशाबाद निवासी वीरेंद्र (25) दिल्ली में नौकरी करता है। गांव में किसी की तेरहवीं थी, उसमें शामिल होने के लिए बाइक से आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8 बजे जैसे ही वह धुमरी कस्बे के पास स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे लोडर वाहन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। चालक मौके से भाग गया। राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल को उठाकर एंबुलेस को बुलाया, तब तक वीरेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सड़क हादसों में आदेश निवासी जरारी थाना जैथरा, विवेक निवासी हसनपुर ककराला, प्रशांत नगला ख्याली थाना मिरहची, धर्मवीर निवासी औद्योगिक आस्थान कासगंज रोड देहात कोतवाली, दीपक निवासी नगला भिलाई थाना निधौली कलां और संगीता निवासी थाना व कस्बा सकीट घायल हो गए। इनमें से विवेक और आदेश को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
- दीपक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed