{"_id":"685aa0d82b447a7a780becf0","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-in-etah-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: कार ने बाइक में मारी टक्कर...उछलकर दूर जा गिरे युवक, एक की माैत; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: कार ने बाइक में मारी टक्कर...उछलकर दूर जा गिरे युवक, एक की माैत; दो घायल
Tue, 24 Jun 2025 06:28 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 24 Jun 2025 06:28 PM IST
सार
कार की चपेट में आकर तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंस पहुंचाया।
विज्ञापन
road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में बाजार से सामान खरीदने जाते समय सोमवार की देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार को ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव शहनौआ निवासी मुकुल ने बताया कि भाई अनुज और दोस्त मुनीश (20) निवासी नगला इमलिया के साथ बाइक पर बाजार करने अवागढ़ कस्बा जा रहे थे। जैसे ही बाइक कस्बा अवागढ़ के पास किला रोड पर पहुंची तभी कार की चपेट में आकर तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।
यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मुनीश और अनुज की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मुनीश की सांस थम गई। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क हादसों में 4 लोग घायल
सड़क दुर्घटनाओं में गांव चमकरी कोतवाली देहात निवासी प्रिंस, थाना मलावन के गांव निगोह हसनपुर निवासी आदित्य, कोतवाली नगर के शीतलपुर निवासी गिरीश और थाना पिलुआ के गांव नगला सैंया निवासी छोटेलाल घायल हुए हैं। इनमें से प्रिंस और आदित्य को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।