फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Big problems of farmers due to rain

Etah News: बारिश होने से किसानों की बड़ी परेशानियां

Sun, 19 Mar 2023 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Mar 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Big problems of farmers due to rain
एटा/अलीगंज। जिले में रविवार को सुबह से आसमान में बादल छा रहे। ठंडी हवा चलने से मौसम में बदलाव हो गया। शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह बारिश हुई। इससे सरसों व गेहूं में नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं अलीगंज तहसील क्षेत्र के नगला रघूपुरा गांव में बिजली गिरने से 9 बकरी मर गईं।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे शहर में रिमझिम बारिश होने से लोग सर्दी महसूस करते नजर आए। वहीं देहात क्षेत्र में अवागढ़ में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अन्य जगहों पर भी कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। जिससे किसानों की खेत में कटी सरसों की फसल भीग गई। खराब मौसम की वजह से किसान परेशान हैं।थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला रघूपुरा में रविवार दोपहर करीब दो बजे तेज आवाज के साथ बिजली ग्राम नगला रघूपुरा में गिरी। गांव के ग्रीशचंद्र की सात एवं दीप सिंह की दो बकरियां नेत्रपाल के खेत में चर रही थीं। बिजली गिरने से सभी नौ बकरियां वहीं मर गईं। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंची। बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

------------
बारिश से नुकसान के अलावा फायदा भी
अवागढ़। रविवार सुबह क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बारिश से फसलों में नुकसान के अलावा फायदा भी होगा। नमी और मौसम ठंडा होने से गेहूं की फसल में अच्छी पैदावार होगी। जायद की फसलों की बुवाई एकसाथ हो जाएगी। खाली खेतों की जुताई आसानी से हो जाएगी तथा भूमि में उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। बाजरा, मक्का, मूंग, उर्द, मूंगफली, चारे की फसल, आम के बागों में बुवाई और पैदावार में बढ़ोतरी होगी। वहीं नुकसान की बात करें तो पकी तथा कटी सरसों की फसल में फली चटकने से 10 से 20 प्रतिशत तक हानि होगी। गेहूं की फसल यदि गिर जाती है तो 15 से 25 तक तक पैदावार कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम खराब होने से सरसों की फसल भीगने का भय बना हुआ है। अगर तेज बारिश होती है तो सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। - मानेश कुमार, छछैना
------------
बारिश होने की वजह से सरसों की फसल में नुकसान हो चुका है। अब इसे काटने के लिए करीब 15 दिन तक सुखाना पड़ेगा। - सुरेंद्र पाल, घुटलई

जिले में जगह-जगह बारिश होने की सूचना मिली है जहां पर अधिक बारिश हुई है वहां पर फसल खराब होने का आंकलन कराया जाएगा। - रोताश कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed