फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Big carelessness: Expiry medicine distributed to corona infected and suspects

बड़ी लापरवाही: कोरोना संक्रमितों और संदिग्धों को बांटी एक्सपायरी दवा

Thu, 27 May 2021 09:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Big carelessness: Expiry medicine distributed to corona infected and suspects
एटा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी लापरवाही की गई। कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट मरीज और संदिग्ध लोगों को दवाओं की जो किट पहुंचाई गई, उसमें एक दवा एक्सपायरी डेट की रख दी गई। शिकायत के बाद स्वास्थ्य महकमे ने आनन-फानन तुरंत टीमें भेजकर दवाएं वापस मंगाईं और दूसरी किटें पहुंचाई गईं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के अलावा संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग दवा की किट बंटवा रहा है। बुधवार को आरआरटी टीम ने शहर में कोरोना की जांच के दौरान दवाओं की किट का वितरण किया। एक संक्रमित ने जब किट खोलकर देखी तो विटामिन-बी कांप्लेक्स टेबलेट के पत्ते पर एक्सपायरी जनवरी 2021 दिखी। इस पर उसने कलक्ट्रेट में संचालित कोविड कंट्रोल रूम पर फोन मिला दिया। कंट्रोल रूम से यह सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई तो विभाग ने तुरंत मेडिकल टीमों को घर भेजकर दवा को वापस मंगा लिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 100 किट बांटी गई थीं। एक्सपायर विटामिन-बी कांप्लेक्स के 96 पत्ते वापस मंगा लिए गए हैं। चार किटों की जानकारी की जा रही है। किट बनाने के लिए जीटी रोड स्थित कार्पोरेशन से दवा सीएमओ कार्यालय आती है। अन्य दवाओं के साथ कार्टून में यह दवा आई। कोरोना मरीजों और संदिग्ध मरीजों को दी जाने वाली किट में पैरासीटामॉल, विटामिन-सी, जिंक, विटामिन-बी, आइवरमैक्टीन आदि दवाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ नोटिस जारी
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अमृत सिंह, मलेरिया निरीक्षक गजेंद्र सिंह, श्यामसुंदर व दीपक कुमार, फील्ड वर्कर श्रीपाल और उमेश कुमार को नोटिस जारी कर दिया गया है। उनसे गलती का स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed