फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bicycle rally showed the strength Spaiyon

साइकिल रैली में सपाईयों ने दिखाई ताकत

Wed, 12 Aug 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 12 Aug 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rally showed the strength Spaiyon
 जिले में बीते एक सप्ताह से सपाइयों द्वारा सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए निकाली जा रही साइकिल रैली का बुधवार को समापन जिले की चारों विधानसभाओं में हो गया। इस दौरान शहर से लेकर कस्बाओं तक हजारों की तादात में सपा कार्यकर्ता साइकिल पर दौड़ते नजर आए। इस दौरान शहर में घंटों जाम के हालत भी रहे।
विज्ञापन

शहर में साइकिल रैली सदर विधायक आशीष यादव आशू के नेतृत्व में गांधी मार्केट से निकाली गई। इस दौरान साइकिल पर सवार कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। रैली का शुभारंभ जिलाध्यक्ष व एमएलसी रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रमेश प्रजापति, अशरफ हुसैन, बल्लू यादव उपाध्यक्ष, मंजीत यादव, देवेंद्र सिंह यादव, मृत्युंजय यादव, विकास यादव, रामवीर सिंह, जग्गू प्रधान, सत्यपाल सिंह यादव, शराफत हुसैन काले सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। ब्लॉक शीतलपुर में भी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा विधायक अमित गौरव यादव टीटू के नेतृत्व में रामनगर से साइकिल रैली निकाली गई, जो कस्बा वशुंधरा में जाकर एक सभा में तब्दील हो गई। यहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस मौके पर सपा नेता सीटू यादव, राजेश यादव, अनिल कुमार, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव, सुनील यादव आदि लोग मौजूद थे।  
अवागढ़ में सपा की साइकिल रैली का समापन क्षेत्रीय विधायक रणजीत सुमन के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर राकेश यादव, पुजारी यादव, प्रवीन प्रताप, सोनू जिनावली, गौरव ठाकुर, वरूण ठाकुर, संजय पोपो, प्रमोद यादव, नरेश यादव, साधू सिंह, भूरे सिंह, जितेंद्र यादव आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली का समापन किया गया। रैली डाकबंगला से शुरू होकर किला रोड, नगला साबा, तिसौरी, जटौराभान, सूरजपुरा, सरौठ, नगला मोहन, मसूलिया, गढिय़न नगला, जसरथपुर से विधायक के पैतृक गांव अमृतपुर में समाप्त हुई। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव, ओमपाल सिंह यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुभाष शाक्य, राजेश गुप्ता, संतोष यादव प्रधान, मोहसिन खांन, विक्रांत यादव, नूरहसन आदि लोग मौजूद थे।
जलेसर में विधायक रणजीत सुमन एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में विधायक आवास से साइकिल रैली निकाली गई। विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर जलेसर के प्रमुख बाजार, आगरा चौराहा, सकरोली, इसौली जिनावली होते हुए अवागढ़ पहुंचे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शहवार अजमी, जिला सचिव इल्यास कुरैशी, सयुस जिला सचिव अशोक यादव, वीरेश यादव, धीरेंद्र यादव, शंकर यादव, शिवकुमार यादव, रवींद्र यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

ट्रक कैंटरों में भरकर आई साइकिलें
एटा। शहर में निकाली गई हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली के लिए शहर में साइकिलें कैंटरों के माध्यम से लाई गई थीं। इसे लेकर सपा नेताओं ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र केे गांव में रहने वाले कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी न हो इसकेे लिए यह व्यवस्था की गई थी।


उपलब्धियों के बखान की वजह दिखाई गई ताकत
एटा। शहर व कस्बाओं में क्षेत्रीय विधायकों के नेतृत्व में बुधवार को निकाली गई साइकिल रैली के माध्यम से जन प्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों का बखान कम अपनी जन समर्थकों की ताकत अधिक दिखाई। बता दें कि साइकिल रैली के बहाने सपा नेताओं ने जिला पंचायत की तैयारियों पर अधिक जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed