फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bhumma's Rahul's body was found in Bombay, accused of murder

नगला भुम्मा के राहुल का था बंबा में मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 14 Sep 2021 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bhumma's Rahul's body was found in Bombay, accused of murder
एटा। थाना मलावन क्षेत्र स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना के पास शनिवार दोपहर बंबे में मिला शव गांव भुम्मा के राहुल का था। सोमवार रात उसकी पहचान परिजनों ने की और हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से आया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी राहुल (25) पुत्र मलिखान सिंह के रूप में परिजनों ने शव की पहचान पीएम हाउस पर की। पिता का कहना है कि नौ सितंबर को राहुल अपनी ननिहाल कोतवाली नगर के मोहल्ला पुरानी बस्ती जाने की कहकर घर से आया था। इस दिन ननिहाल में ही रुका। अगले दिन गांव गया तो घर नहीं पहुंचा। गांव के कुछ लोगों ने पवांस के पास दोस्तों संग देखा। इसके बाद से कोई जानकारी नहीं हुई और तलाश करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जानकारी मिली कि मलावन क्षेत्र में बंबे से एक शव बरामद किया गया है जो पोस्टमार्टम गृह पर रखा है। जब यहां आए तो शव राहुल का ही निकला। पिता का आरोप है कि राहुल की हत्या कर शव को पवांस नहर में फेंका गया। ऐसे ही आरोप ससुर रामवीर के हैं। इनका कहना है कि पवांस के पास दामाद सब्जी की दुकान लगाता था। उसकी किसी से रंजिश नहीं है, लेकिन हत्या करके शव को नहर में फेंके जाने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मलावन सीताराम सरोज ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान राहुल के रूप में हुई है। परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत थाने पर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed