फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bhakiyu's demonstration against Kasganj SP

Etah News: कासगंज एसपी के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

Thu, 10 Apr 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's demonstration against Kasganj SP
तहसील सदर में नायब तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी।  - फोटो : तहसील सदर में नायब तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी।
एटा। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कासगंज एसपी की कार्यशैली का विरोध जताते हुए कार्रवाई के लिए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुशील कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा कि जनपद कासगंज में तैनात पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मनमाने आचरण के चलते वहां की पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल है। कानून के बजाए वह व्यक्तिगत राज स्थापित कर रही हैं। अपने आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करने के लिए पद एवं पदीय अधिकारों का दुरुपयोग कर रही हैं। राजनीतिक आग्रह पर कार्यों में पक्षपातपूर्ण आचरण कर रही हैं।
विज्ञापन

अपराध रोकने में विफल हैं और अपराध नियंत्रण के नाम पर निरपराधों, निर्दोषों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शरद चौहान, अतुल कुमार, सुनील कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज में एसडीएम को दिया ज्ञापन
अलीगंज। भाकियू (स्वराज) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम विपिन कुमार मोरल को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा एवं ढोलना थाना पुलिस पर पीड़ित लोगों के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि 26 मार्च को ढोलना थाना पुलिस ने संगठन के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर महिला पदाधिकारी के साथ अभद्रता की। अन्य पदाधिकारियों से गाली-गलौज की। झूठे मुकदमे में जेल भेजने, फर्जी मुठभेड़ में जान से मारने और बुलडोजर से संपत्ति बर्बाद करने की धमकी दी। अपनी कमी छिपाने को पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित पक्ष ने एसपी अंकिता शर्मा से शिकायत की तो बात सुनने की बजाए भड़क गईं। पदाधिकारियों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। सुनील पाराशर, अनुपम दीक्षित, अवधेश पांडेय, कृष्णकुमार, कृष्ण शाक्य आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed