{"_id":"57a8ba444f1c1b9976ee4590","slug":"bhaakiyoo-bhaanu-ne-nikaalee-baik-railee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू (भानु) ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू (भानु) ने निकाली बाइक रैली
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए सकरौली से लेकर जिला मुख्यालय तक साइकिल रैली निकालकर विरोध जताया। रैली का अवागढ़ में समर्थकाें ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
कलक्ट्रेट सभा स्थल पर पहुंचे किसानों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की उपेक्षा कर रही सरकारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को कम करने के दवा का छिड़काव, एटा-सकीट मार्ग पर लगे विद्युत पोल हटवाने, शराब मुक्त प्रदेश घोषित करने, विद्युत तापीय परियोजना का मुआवजा नई दरों से करने, अनवरत विद्युत आपूर्ति, जवाहर तापीय परियोजना में भूमि देने वाले किसानों के परिवारीजनों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने की मांग की। अंगूरी देवी, मोहम्मद आदिल, तेज सिंह वर्मा, पवन ठाकुर, सतेंद्र सिंह, अरुण कुमार, राम निवास सिंह चौहान, ओमप्रताप सिंह समेत अनेक किसान रैली में मौजूद रहे।
रैली का जलेसर में स्वागत
जलेसर (ब्यूरो)। भाकियू भानू की बाइक रैली जलेसर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह ने कहा कि तमाम आंदोलन एवं धरना प्रर्दशन के बाद भी प्रशासन समस्या समाधान का प्रयास नहीं कर रहा।अगर इस बार भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। जिला अध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह फौजी, रोहित सिंह, राजा ठाकुर, योगेश प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह समेत अनेक किसान मौजूद रहे।