फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beginning session in basic schools with fictitious books

फटी-पुरानी किताबों के साथ बेसिक स्कूलों में सत्र शुरू

Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Beginning session in basic schools with fictitious books
पुरानी ‌क‌िताबों से पढ़ते बच्चे। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बेसिक स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। पर, पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं हुआ है। बच्चाें को जो पुरानी किताबें दी गईं हैं, उनमें ज्यादातर किताबें फटी हैं। कई पन्ने गायब हैं। वहीं बच्चे भी स्कूल नहीं आ रहे हैं। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की हाजिरी भी 50 फीसदी से भी कम है। पर, बच्चों की उपस्थिति दिखाकर एमडीएम में खेल हो रहा है। विभागीय अधिकारी नए छात्रों के प्रवेश के लिए अभियान चलने और शिक्षकों को डोर-टू-डोर भेजने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को स्कूलों का यही सच देखने को मिला।   
शिकोहाबाद रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय यूनीवर्सल नंबर तीन में बच्चे फटी और पुरानी किताबों से पढ़ते दिखे। कई बच्चे ऐसे भी मिले जिनके पास अपनी कक्षा की किताबें तक नहीं थीं। शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को पुरानी किताबें दी गईं हैं। अफसरों से नई किताबों की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कैलाशगंज में बच्चों को नुमाइश में बिकने वाली ऑल इन वन किताब से शिक्षक पढ़ाते मिले। यहां कई बच्चे ऐसे थे जो तीसरी क्लास में प्रवेश ले चुके हैं, लेकिन पढ़ाई कक्षा दो की किताबों से कर रहे थे। शिक्षिका ने कहा सत्र की शुरुआत है। किताबें आते ही बच्चों में वितरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदरबार के समीप सुभाष और लक्षमीबाई प्राथमिक विद्यालय में अमर उजाला टीम पहुंची तो शिक्षक पुरानी किताबों से अच्छी किताबों की छटनी कर बच्चों को वितरित करते दिखे।

-----------
नई किताबें नहीं आने तक पुरानी किताबों से नया सत्र शुरू कराना मजबूरी है। शासन स्तर पर नई किताबों को उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है। नई किताबों आने पर वितरित होंगी।
रमाकांत वर्मा
बीएसए एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed