फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Before the organization broken Kancl

कंछल के आने से पहले संगठन टूटा

Sun, 06 Sep 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 06 Sep 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Before the organization broken Kancl
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के आगमन से पूर्व संगठन में टूट हो गई है। जिला अध्यक्ष सहित 50 व्यापारी नेताओं ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिए। व्यापारी नेताओं ने दूसरे व्यापारी संगठन का दामन थाम लिया। इस संगठन ने इनको जिम्मेदारी भी सौंप दी। व्यापारियों ने नए संगठन में जाने पर इनका स्वागत किया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल का सोमवार को नगर में आगमन कार्यक्रम है। वह व्यापार मंडल के अधिवेशन में भाग लेंगे। उनके आगमन से पहले उनके नेतृत्व वाला व्यापार मंडल दो फाड़ हो गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, जिला संयुक्त महामंत्री डा. मुहम्मद फारुख, युवा शाखा जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष गुुंजन अग्रवाल, संजीव सिसौदिया सहित अन्य व्यापारी नेताओं ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। इन नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन का दामन थाम लिया। इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने शामिल होने वाले व्यापारी नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी। जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, जिला महामंत्री डा. मुहम्मद फारुख, शहर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सर्राफ, शहर महामंत्री गुंजन अग्रवाल को नियुक्त किया गया। इन नेताओं ने व्यापारी नेता कंछल के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस दौरान आशीष गुप्ता, अनिरुद्व पल्तानी, शरद अग्रवाल, बब्लू गुप्ता, नेत्रपाल साहू, कमल साहू, सुरेश कुशवाह, रामबाबू साहू, अजय हरकुट, सुनील मंत्री, अजय अग्रवाल, किशन साहू, किशन गौड आदि व्यापारी मौज्ूाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed