फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   beemaar mahila ne ghar mein kiya aatmadaah

बीमार महिला ने घर में किया आत्मदाह

Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
beemaar mahila ne ghar mein kiya aatmadaah
पटियाली गेट इलाके की घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पटियाली गेट इलाके में शुक्रवार को बीमारी से परेशान महिला ने घर की पहली मंजिल पर आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। जब तक परिवारीजन मौके पर पहुंचेे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

पटियाली गेट कालोनी निवासी अवनीश पाराशर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह पाराशर ड्यूटी पर चल गए, जबकि उनकी पत्नी नीतू, बेटा प्रशांत और बेटी गुड़िया घर में थे। गुड़िया की माने तो दोपहर 11 बजे मां पहली मंजिल पर गई और खुद को आग लगा ली। घटना के समय भाई-बहन ग्राउंड फ्लोर पर थे। शोर की आवाज सुनकर जब भाई-बहन पहली मंजिल पर पहुंचे तब तक मां की मौत हो चुकी थी। गुड़िया की माने तो घटना के वक्त उसकी दादी बैंक गई थी और गुरुवार को घर में किसी से कहासुनी भी नहीं हुई थी। वहीं पति अवनीश पाराशर ने बताया कि नीतू की हड्डी बढ़ने के कारण परेशान थी। पति के बयान के आधार पर पुलिस बीमारी से परेशान होकर महिला द्वारा आत्मदाह करने के बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed