फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Became police, two persons cheated the lawyer

पुलिस बन दो व्यक्तियों ने वकील से की धोखाधड़ी

Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Became police, two persons cheated the lawyer
वकील ले साथ धोखाधड़ी की सूचना पर मौजूद भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के मोहल्ला जैन नगर निवासी एक वकील को जीटी रोड स्थित बजरंग होटल पर शनिवार की सुबह चेकिंग की बात कहकर वकील से सोने की दो अंगूठी उतरवा ली। वहीं एक कागज की पुड़िया मेें अंगूठी रखने की बात कह वकील को घर भेज दिया। घर पहुंचने पर वकील ने पुड़िया खोली तो उसमें गिट्टी निकली। वकील ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जैन नगर निवासी वकील रवींद्र सहाय ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया वह शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब घंटाघर से सब्जी लेकर स्कूटी से आ रहे थे। जीटी रोड स्थिति बजरंग होटल के पास पहुंच ही पाए थे कि पीछे से दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आए और रोका कहा कि आप मास्क व हेलमेट नहीं पहने हैं। आपको आवाज देकर कब से रोक रहा हूं, लेकिन आप नहीं रुके। आप हाथों में अंगूठियां क्यों पहने हो कल लूट हो चुकी है। उसकी जांच चल रही है। साहब की गाड़ी पीेछे पेट्रोल पंप के पास खड़ी है। आप अंगूठी उतारकर दो मुझे चेक करनी हैं।
विज्ञापन

बताया कि अंगूठियां उतरवाली और कागज में लपेटकर पुड़िया बनाकर जेब में डाल दी कहा कि घर जाकर देखना। उन्होंने बताया घर आकर कागज की पुड़िया को खोला तो उसमें अंगूठियों के स्थान पर गिट्टियां मिलीं। अधिवक्ता का कहना है कि उसके साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। दोनों युवक पुलिस की ड्रेस जैसे कपड़े पहने थे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर के प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया वकील द्वारा बताया गया कि दो व्यक्तियों ने खुद को पुलिस वाला बताकर अंगूठी उतरवा ली हैं। दोनों व्यक्ति सादा कपड़ो में थे। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed