फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Beaten after stopping the road and snatched 47 thousand rupees

Etah News: रास्ता रोककर पीटा और छीन लिए 47 हजार रुपये

Thu, 07 Nov 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 Nov 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Beaten after stopping the road and snatched 47 thousand rupees
एटा। थाना कोतवाली देहात में टीटू निवासी गुलाबपुर थाना पिलुआ ने मोनू व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोककर पीटा और 47000 रुपये छीन ले गया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गुलाबपुर निवासी टीटू ने बताया कि वह एटा शहर किसी कार्य से आया था। यहां से वापस जाते समय कोतवाली देहात के गांव विरामपुर के पास एक बाइक पर तीन अज्ञात युवकों ने मुझको रोक लिया। इनके हाथ में लाठी-डंडे थे। उसी समय बिना नंबर की एक दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति आकर हमारे पास रुका।
विज्ञापन

इन लोगों ने मुझे रोककर गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। इनमें से एक व्यक्ति का नाम मोनू है। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग बचाने आए तो इन लोगों ने मेरी जेब से 47000 रुपये निकाल लिए। इसमें 17000 मेरे और 30000 रुपये मेरे भाई के थे। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed