फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bar election: Along with the nomination, the candidates jumped in the campaign

बार चुनाव: नामांकन के साथ ही प्रचार में कूदे प्रत्याशी

Thu, 07 Apr 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bar election: Along with the nomination, the candidates jumped in the campaign
एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन हो चुके हैं। प्रचार के लिए कचहरी परिसर में बड़े-बड़े होर्डिंग प्रमुख पदों के प्रत्याशियों ने लगवा दिए हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों पर कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया है।
विज्ञापन

बार चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार और बुधवार को आयोजित की गई। इसमें प्रमुख पद अध्यक्ष और महासचिव के हैं। अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन आए हैं। जबकि महासचिव पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किए हैं। उपाध्यक्ष के दो पद और वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के छह पदों एक-एक नामांकन से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन के बाद बृहस्पतिवार को आपत्ति और जांच प्रक्रिया का दिन निर्धारित था।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी नामांकनपत्र पर कोई आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। इसके बाद जांच कराई गई, जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए रामनरेश मिश्र और अशोक सिकरवार के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं महासचिव पद के लिए आनंद प्रकाश सिंह, लोकेंद्र बाबू, रोहित पुंढीर और रवींद्र कुमार यादव चुनाव मैदान में हैं। कचहरी पर प्रत्याशियों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगने के बाद वहां चुनावी माहौल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed