{"_id":"618929e6fe984257e04e7589","slug":"banks-open-after-holiday-35-crore-transactions-etah-news-agr513971943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश के बाद खुले बैंक, 35 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश के बाद खुले बैंक, 35 करोड़ का लेनदेन
विज्ञापन
बैंक के बाहर लेनदेन, चालान आदि के लिए खड़े ग्राहक ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिवाली पर बैंकों का चार दिन का अवकाश रहा। इस बीच जहां ग्राहक बैंक से सीधे लेनदेन नहीं कर सके, वहीं एटीएम भी छुट्टियों के तीसरे दिन ही खाली हो गए थे। चार दिन बाद सोमवार को बैंक खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 35 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। जबकि सामान्य दिनों में 20 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। सामान्य से 42 फीसदी अधिक लेनदेन हुआ।
बैंकों में 3 नवंबर तक कामकाज हुआ था जो लोग इन दिनों में अपनी सैलरी या जमा धन की निकासी नहीं कर सके, उनके लिए परेशानियां रहीं। 4 से 6 तक दीपोत्सव तथा 7 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहा।
बैंकें बंद थीं और एटीएम में कैश नहीं था। बमुश्किल लोगों ने खर्च चलाया। सोमवार को बैंक खुलते ही लोग पहुंचना शुरू हो गए। जिसके चलते 10.30 बजे तक लगभग हर बैंक में खचाखच भीड़ के हालात हो गए थे। खासतौर से एसबीआई, केनरा, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, पंजाब नेशनल बैंकों में भीड़ बहुत ज्यादा थी। जहां लोगों का धन निकासी व अन्य कार्यों के लिए एक-एक घंटे तक कतार में जूझना पड़ा। बैंक खुलने पर एटीएम मशीनों में भी कैश डलवा दिया गया। जहां से धन निकासी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुछ मशीनों पर दोपहर तक कैश खत्म भी हो गया। बैंकों और एटीएम में भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो दूर, लोग मास्क लगाने में भी लापरवाही बरतते देखे गए। बहुत ही कम लोग मास्क लगाए नजर आए।
विज्ञापन
एटीएम पर लगी रहीं कतारें
तमाम ग्राहकों ने बैंक की भीड़ से बचने के लिए रुपये निकासी को एटीएम का रुख किया, लेकिन वहां भी भीड़ का सामना करना पड़ा। कचहरी रोड स्थित अधिकांश बैंकों के एटीएम पर लोगों की कतारें नजर आईं। अन्य स्थानों के एटीएम का भी यही हाल रहा।
केनरा बैंकों में सबसे अधिक लेनदेन
जिले में कुल 34.80 करोड़ में से केनरा बैंकों की शाखाओं में सबसे अधिक 18 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। एसबीआई में 12.80 करोड़ रुपये की जमा-निकासी रही।