फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ban online business companies

ऑनलाइन कारोबार कंपनियों पर लगाएं प्रतिबंध

Tue, 12 Oct 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
ban online business companies
कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते अभा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच डीएम को ज्ञापन सौंपे। प्रमुख रूप से ऑनलाइन कारोबार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रधानमंत्री और उप्र के मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं बहुराष्ट्रीय कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। गोरखपुर में मनीष गुप्ता हत्याकांड के दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस को जीएसटी में शामिल किया जाए। कपड़े, फुटवियर आदि पर बढ़ी जीएसटी दरों को वापस लिया जाए। बांट-माप और सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का शोषण बंद किया जाए। इसके अलावा व्यापारियों ने 3 सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित करने और वरिष्ठ पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिवम पंडित, गगन गुप्ता, सुगड़ सिंह यादव, नीरज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed