फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bakri Eid start preparations

बकरीद की तैयारियां शुरू

Wed, 16 Sep 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 16 Sep 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
 Bakri Eid start preparations
बकरीद की अभी से तैयारियां दिखने लगी हैं। 25 सितंबर को ईद-उल-जुहा का पर्व मनाया जाएगा। बकरों की भी खरीफ फरोख्त शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ईद-उल-जुहा  का चांद देखने के बाद कस्बा एवं आसपास के क्षेत्र में बकरों की खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। लोग कुर्बानी के लिए अच्छे बकरों की खरीदारी करने के लिए कस्बे की पशु पैंठ में आ रहे हैं। ईद-उल-जुहा यानी बकरा ईद का चांद मंगलवार को दिख गया है। चांद के दीदार के मुताबिक बुधवार को इस्लामी माह की एक तारीख और 25 सितंबर को चांद की दस तारीख को ईद-उल-जुहा का पर्व मनाया जाएगा। बकरा ईद की तैयारियों को लेकर कस्बा एवं क्षेत्र के मुस्लिम लोगों ने बकरों की खरीदारी करना शुरू कर दिया है। कस्बा में सप्ताह में दो बार लगने वाली पशु पैंठ में भी बाहर के व्यापारी बकरों की खरीद फरोख्त करने के लिए आते हैं। मिरहची की पैंठ से खरीदे गए बकरे दिल्ली और मुंबई तक व्यापारी बेचने के लिए ले जाते हैं। बताते हैं कि दिल्ली और मुंबई में बकरों की अच्छी कीमत मिलती है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बकरों की डेढ़ गुनी कीमत बढ़ी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed