{"_id":"5e25df778ebc3e57e431768a","slug":"ayushmaan-bharat-yojna-etah-news-agr4257385118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अंत्योदय के लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अंत्योदय के लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आयुष्मान योजना से वंचित लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अंत्योदय कार्ड धारकों को भी इस योजना में सम्मलित किया जाएगा। स्टेट हेल्थ कमेटी के मुख्य अधिकारी ने आदेश जारी कर कार्ड धारकों का ब्योरा मांगा है। इससे जिले में आयुष्मान के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना में वर्ष 2011 की जनगणना में शामिल परिवारों को आयुष्मान में शामिल किया गया है। इसमें 92040 परिवार शामिल हैं। वहीं कुछ परिवार छूट गए। इसके लिए सर्वे कराया और फिर उनके नाम भी जोड़ लिए गए। काफी संख्या में अंत्योदय कार्ड धारक इस योजना से बाहर है। अब इन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि पूर्ति विभाग से अंत्योदय कार्ड धारकों का डाटा लेकर आशा बहू से सत्यापन कराया जाए। इसके बाद उन सभी के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। जिससे उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके।
आशा बहू राशन डीलर की दुकान पर जाकर इसकी जानकारी जुटाएंगी। इसके बाद वह सत्यापन करेंगी। जो पात्र होंगे उन्हे योजना में शामिल किया जाएगा। -डॉ. रामसिंह, नोडल अधिकारी।