{"_id":"6221044ac05a866629535095","slug":"awareness-99-people-got-vaccinated-etah-news-agr5259973173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता: 99 फीसदी लोगों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता: 99 फीसदी लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
एमसीएच विंग में टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लक्षित किए गए लोगों में से 99 फीसदी जागरूक लोगों ने कोविड टीकाकरण करा लिया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है। अब एक फीसदी ही लोग बचे हैं। जबकि दूसरी डोज लगवाकर 85 फीसदी लोग पूर्ण सुरक्षित हो गए हैं। जिले में 20 लाख से अधिक की आबादी है। इनमें से 18 वर्ष से अधिक उम्र के 1256809 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था। 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू कराया गया था।
करीब एक वर्ष बीतने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 99 फीसदी लक्षित लोगों का टीकाकरण बृहस्पतिवार तक कर दिया है। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1244669 हो गई है, जो लक्ष्य का 99 फीसदी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया कि एक वर्ष में 99 फीसदी लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज 85 फीसदी के करीब पहुंच गई है। 15 प्लस किशोरों का 84 फीसदी टीकाकरण हो गया है।
15 प्लस का टीकाकरण तेजी से साथ बढ़ा
तीन जनवरी 2022 से 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू किया गया था। 124454 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य था। इनमें से स्वास्थ्य टीमों ने दो माह में 103444 किशोर-किशोरियों को टीकाकरण कर दिया है। जबकि दूसरी डोज 41872 को लगाई जा चुकी है।