फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Award

जिले का पहला आइएसओ प्रमाणित थाना बना रिजोर

Wed, 01 Jul 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Award
थाना रिजोर के थाना प्रभारी को आईएसओ प्रमाण पत्र अधिकारी - फोटो : ETAH
एटा। एसएसपी सुनील कुमार सिंह जिलेभर के थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को समय से निस्तारित करने के प्रयासों में लगे रहते हैं। इनके प्रयास से जिले का पहला आइएसओ प्रमाणित थाना बना रिजोर बन गया है। मंगलवार को इस थाने को आइएसओ से संबंधित प्रमाण पत्र मिल गया। आइएसओ प्रमाण के लिए सारी अर्हताओं को पूरा करने के बाद यह सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इससे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना रिजोर समस्त मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा। पब्लिक पुलिस समन्वय, पुलिस मैनुअल के हिसाब से कार्य करना, नागरिक संतुष्टि, एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई किया जाना, बेहतर पुलिस भवन आदि मानक पूरे पाए गए। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संस्थान, क्वालिटी तथा इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन के लिए पूर्व में इस थाने की जांच की गई थी।
विज्ञापन

बताया कि रिजोर थाना को प्रमाण पत्र तीन साल के लिए दिया गया है। इस आधार पर रिजोर थाना कार्य कर रहा है या नहीं इसकी जांच समय-समय पर की जाएगी, ताकि इस थाने की गुणवत्ता बनी रहे। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आम आदमी के हित में आइएसओ सर्वे करता है। जब उन्हें पूरी कार्यप्रणाली से संतुष्टि मिलती है तब यह सर्टिफिकेट दिया जाता है। आइएसओ 9001-2015 सर्टिफिकेट रिजोर थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने संस्थान से प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed