{"_id":"5dbdc00e8ebc3e93bc19c07b","slug":"avisvas-prastav-etah-news-agr4133977102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारहरा ब्लॉक में अब 12 को होगा शक्ति परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारहरा ब्लॉक में अब 12 को होगा शक्ति परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मारहरा ब्लॉक में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद से ही सियासी उठापटक शुरू हो गई। पिछले दिनों एक पक्ष ने जिलाधिकारी के समक्ष बीडीसी सदस्यों की परेड कराई थी। इसके बाद वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अल्पमत में आ गए। प्रशासन की ओर से 12 नवंबर को ब्लॉक प्रमुख के लिए शक्ति परीक्षण की तिथि निर्धारित कर दी है।
अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद से वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव के पास विश्वास हासिल करने के लिए एक मौका प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है। मारहरा ब्लॉक में 74 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, इनमें से 48 सदस्यों की परेड रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या अपने पक्ष में करा चुके हैं। शनिवार को जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने आदेश जारी कर दिया है और 12 नवंबर की तिथि पुन: मतदान कराने की घोषित की गई है। प्रशासन की ओर से तिथि घोषित होते ही वर्तमान ब्लॉक प्रमुख की बैचेनी बढ़ गई हैं। इसको लेकर दोनों पक्ष बीडीसी सदस्यों को साधने में जुट गए हैं। हालांकि मतदान के लिए महज 10 दिन शेष हैं इसको लेकर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए दोनों दावेदार हथकंडे अपनाने में लग गए हैं। बता दें कि ब्लॉक मारहरा में 74 सदस्य हैं इनमें से 38 सदस्यों का कोरम होना अनिवार्य है।
दो साल पहले आया था प्रस्ताव
मारहरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दो साल पहले भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब ब्लॉक प्रमुख ने हाईकोर्ट की शरण ली और शपथ न लेने वाले 17 सदस्यों को अयोग्य ठहराने की याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने सदस्यों को जनप्रतिनिधि बताया था। बाद में मामले में वोटिंग नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
ब्लॉक मारहरा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, एक पक्ष ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड मेरे समक्ष कराई थी। इस मामले में 12 नवंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जाएगी, संबंधित ब्लाक में होने वाली वोटिंग के लिए एसडीएम सदर नंद लाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुखलाल भारती, जिलाधिकारी