{"_id":"60ce27d88ebc3e29ea0e030f","slug":"auto-overturned-trying-to-save-bike-rider-one-died-etah-news-agr49648015","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ऑटो पलट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ऑटो पलट, एक की मौत
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र स्थित गांव गोपालपुर के पास शुक्रवार देरशाम बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ऑटो पलट गया।
हादसे में राजेंद्र सिंह (55) पुत्र जनक सिंह निवासी नगला पुखे थाना रिजोर, शीला देवी निवासी फतेहपुर थाना रिजोर, नेमा देवी, उनकी छह वर्षीय बेटी गुंजन निवासी मोहम्मदाबाद थाना जसराना जिला फिरोजाबाद और नेम सिंह निवासी नाजिरपुर थाना सकीट घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से राजेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय राजेंद्र की रास्ते में मौत हो गई।
राजेंद्र के चचेरे भाई उदयवीर सिंह ने बताया कि मंडी समिति से लहसुन की बिक्री कर वह ऑटो से घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।