{"_id":"679e0e98fc5f3ba23508ce2b","slug":"audience-danced-to-salman-alis-songs-etah-news-c-163-1-eta1001-129046-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सलमान अली के गानों पर जमकर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सलमान अली के गानों पर जमकर झूमे दर्शक
Sat, 01 Feb 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Feb 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में शुक्रवार की रात गायन करते गायक सलमान अली।
- फोटो : बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में शुक्रवार की रात गायन करते गायक सलमान अली।
एटा। एटा महोत्सव के पंडाल में शुक्रवार रात गायक सलमान अली के गानों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। जरा झूम-झूम, मेरे रस्के कमर सहित कई गाने गाकर उन्होंने समा बांधा। वहीं, कुछ युवा कार्यक्रम में हुड़दंग मचाते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता सलमान अली ने एटा महोत्सव के पंडाल में शुक्रवार की रात शानदार प्रस्तुति दी। मंच पर पहुंचते ही लोग उत्साह में चिल्लाने लगे। पंडाल में मौजूद दर्शक गानों पर नाचते नजर आए। बस आज की रात है जिंदगी, झूम बराबर झूम, खई के पान बनारस वाला, दमादम मस्त कलंदर अली का पहला नंबर जैसे प्रसिद्ध हिंदी और पंजाबी गाने गाए। उनको सुनने के लिए शाम से ही लोग पंडाल में पहुंच गए। हर गाने पर युवा शोर मचाकर गायक का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास रहे थे।
भीड़ को देखते हुए पंडाल के आसपास व बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के बजाय स्टेज के सामने खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रहे थे। इसी बीच पंडाल में मीडिया गैलरी के आसपास बैठे हुए युवाओं ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। यह देखकर पुलिसकर्मी उनको रोकने की जगह मूकदर्शक बनकर खड़े देखते रहे।