{"_id":"65b12d7626dd5eb37b01ef47","slug":"attempt-made-to-spoil-atmosphere-by-making-objectionable-posts-viral-on-ram-temple-in-etah-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 24 Jan 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:02 PM IST
सार
एटा में युवक ने राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज कस्बा में सोशल मीडिया पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रही है। इसके वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा बनी हुई है। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन या व्यक्ति के द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला मंत्री ने कहा कि यह पोस्ट क्षेत्र और देश का माहौल बिगाड़ने वाली है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला मंत्री राजकुमार सिंह राठौर ने कहा सोशल मीडिया के जरिए अशांति फैलाने की कोशिश की गई है। इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
कस्बा इंचार्ज रितेश ठाकुर का कहना है कि जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है, वह कस्बे में नहीं रहता है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन