{"_id":"7c1f11a956fe9578cb912b4800846cc3","slug":"attackers-should-be-arrest-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमलावर की तत्काल गिरफ्तारी हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमलावर की तत्काल गिरफ्तारी हो’
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने रविवार की शाम यहां जैन धर्मशाला में व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को उठाया गया, साथ ही उनका निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता के बेटे के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए इस मामले में एसएसपी से मिले और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है तो व्यापारी जिला व प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि व्यापारियों की जो समस्याएं हैं उनके निदान के लिए व्यापार मंडल लड़ रहा है। उन्होंने इस दौरान वार्ता करते हुए कहा कि 11 व 12 अप्रैल को बरेली में व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हो रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों पर जो मंडी में शुल्क लगाया गया है उसे वापस लिया जाए, साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जो बिजली की दरें बढ़ाई जा रही हैं, उन्हें वापस लिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
बाद में प्रांतीय महामंत्री दिलीप सेठ पदाधिकारियों के साथ एसएसपी आवास पहुंचे। एसएसपी एसके वर्मा से वार्ता की और नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता के बेटे पर शनिवार को हुए हमले की जानकारी देते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में कासगंज के लिए रवाना हो गए। रास्ते में मिरहची में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र जैन, पंकज गुप्ता, डेविड जैन, शमशाद सलवानी, युवा जिलाध्यक्ष अतुल राठी, मोहम्मद मियां, आदेश गुप्ता, संजीव जैन मौजूद थे।