{"_id":"609abd568ebc3ecd8c08a4a9","slug":"attack-on-the-matter-of-reducing-the-number-in-namaz-firing-etah-news-agr4915592171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज में संख्या कम करने की बात पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज में संख्या कम करने की बात पर हमला, फायरिंग
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला शेखान में नमाज के दौरान कोविड नियमों के पालन की बात कहने पर बवाल हो गया। नमाज में कम लोगों के बैठने की बात कही तो दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला शेखान निवासी शाबिर का आरोप है कि रविवार को मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज अदा की जा रही थी। इसमें भांजे अबरार ने दो लोगों से ज्यादा के बैठने का विरोध जताया। इसी बात को लेकर अकील, अलवर, कल्लू आदि ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अवैध असलहे निकाल लाए और तमंचों की बटों से पिटाई करने के साथ ही फायरिंग भी कर दी।
दूसरे पक्ष के अकील ने आरोप लगाए हैं कि शाबिर आदि ने अवैध असलहों से लैस होकर मां से गाली-गलौज कर घर में घुसकर मारपीट की और हत्या करने की नीयत से फायरिंग कर दी। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया कि नमाज पढ़ने के दौरान ज्यादा भीड़ का अबरार ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें शाबिर और अबरार घायल हुए हैं। उनका मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं।