{"_id":"5e50086b8ebc3ef39f40def2","slug":"atmosfare-etah-news-agr430611034","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बारिश से गेहूं में लाभ, ओलावृष्टि से तबांकू सरसों में नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बारिश से गेहूं में लाभ, ओलावृष्टि से तबांकू सरसों में नुकसान
विज्ञापन
हाथीगेट बाजार में बारिस के कीचड़ से गुजरते राहगीर- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। बेमौसम बरसात और ओले पड़ने से तंबाकू, सरसों की फसलों में नुकसान हुआ है। लेकिन गेहूं की फसल के लिए बारिश बेहतर है। बारिश के चलते जिले में चल रही आलू की खोदाई भी रुक गई है।
जिले में बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश से तंबाकू और सरसों की फसल पर असर पड़ा। ओले गिरने से जहां तंबाकू का पत्ता फटने एवं टूटने का खतरा बढ़ गया। वहीं पकी खड़ी सरसों में फूल झड़ गया और तैयार बाल भी फट गई है। अलीगंज तहसील क्षेत्र, राजा का रामपुर, जैथरा, लुहारी खेड़ा में बड़े स्तर पर तंबाकू की फसलें होती हैं। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। उन्हें सरसों की तैयार फसल के गिरने का डर सताने लगा। दो दिनों से तेजी से बढ़ा तापमान बारिश के बाद फिर गिर गया। सड़कों पर भी फिसलन बढ़ गई। सर्वाधिक परेशानी कच्ची सड़कों पर रही। यहां फिसलन के साथ कीचड़ भी हो गया। शहर के घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज, गांधी मार्केट में सड़कों पर पानी भरा रहा।
बारिश ज्यादा नहीं हुई है, गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अमृत के समान है। लेकिन ओले पड़ने से सरसों व तंबाकू में नुकसान हुआ है।
- सर्वेश, किसान
तंबाकू एवं सरसों की फसल अंतिम दौर में है। तंबाकू का पत्ता बारिश से मुरझाएगा। जबकि ओले से पत्ता फटने से फसल ही नहीं इसका मूल्य भी प्रभावित होगा। ओले तंबाकू किसानों पर भारी पड़ गए।
विज्ञापन
- लोकेंद्र, किसान
फसल- हेक्टेयर
गेहूं 136634
जौ- 9616
चना- 251
मटर- 528
मसूर- 2970
राई-सरसों- 13983
तोरिया- 4813
कुल- 168795
जिले में सर्वाधिक आच्छादन क्षेत्र गेहूं का है। रात की बारिश से गेहूं की फसलों में लाभ है।
- एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी