{"_id":"5e692c458ebc3eeb17310785","slug":"atm-are-not-in-working-etah-news-agr4333905187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम हुए खाली, बैंकों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम हुए खाली, बैंकों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। होली के त्योहार पर तीन दिन बैंक बंद रहे। चौथे दिन बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को कैश का लेन-देन करने के लिए बैंकों के काउंटर पर लाइन लगानी पड़ी, वहीं शहर में सोमवार से ही एटीएम खाली होने की वजह से लोग कैश के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
तीन दिन बाद बुधवार को शहर के सभी बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पैसे निकालने के लिए सुबह से ही बैंकों के गेट के आगे खड़े हो गए। बैंक खुलते ही सभी लोग एक साथ बैंक में अपने-अपने काउंटर पर दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ देख बैंक कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। वहीं कुछ लोग शहर के एटीएम के चक्कर काटते नजर आए।
एटीएम में कैश नहीं होने की वजह से लोग बैंक से कैश की निकासी के लिए पहुंच गए। केनरा बैंक के प्रबंधक पीके सेठ ने बताया कि तीन दिन बैंक बंद होने की वजह से लोगों की भीड़ ज्यादा है। वहीं एटीएम भी सोमवार को ही खाली हो गए थे।