{"_id":"6acbcf244cd8d0dd4c04e7f5","slug":"athletes-to-showcase-their-prowess-at-the-district-junior-athletics-meet-etah-news-c-163-1-eta1002-158179-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
एटा। जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलने जा रहा है। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से 17 और 18 अक्तूबर को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम) के लिए चयनित होने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद स्थित वॉक्सन यूनिवर्सिटी में होगी। अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन ए और बी की स्पर्धाएं होंगी। ट्रायथलॉन ए में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक, जबकि ट्रायथलॉन बी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद और 600 मीटर दौड़ शामिल है। इसके अलावा लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, रेस वॉक और रिले दौड़ भी आयोजित होंगी।
अंडर-16 वर्ग में 100, 200, 400 और 1000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, रेस वॉक व 100 और 400 मीटर रिले की स्पर्धाएं होंगी। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंह यादव ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। अंडर-14 वर्ग में 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। स्टेडियम में कोच शुभम यादव ने खेल संबंधित जानकारी कर सकते हैं।