फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   assembly election, code of conduct, banners removed

आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने हटवाए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स

Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
assembly election, code of conduct, banners removed
शहर में होर्डिंग उतारते नगर पालिका के कर्मचारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आचार संहिता लागू होते ही शनिवार शाम को जिला मुख्यालय पर डीएम सहित अन्य अधिकारी सड़कों पर निकल पड़े। राजनीतिक प्रचार के लिए लगे होर्डिंग हटवा दिए। शहर के अलावा कस्बों में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने दिल्ली में जैैसे ही विस चुनाव का एलान किया, जिला प्रशासन ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को उतारना शुरू कर दिया। डीएम अंकित अग्रवाल और एसएसपी उदय शंकर सिंह ने जीटी रोड, रेलवे रोड, आगरा रोड सहित अन्य मार्गों पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों और व्यक्तियों के होर्डिंग्स को जेसीबी के माध्यम से हटावाया। इस दौरान एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह, एसडीएम सदर शिव कुमार, सीओ सिटी कालू सिंह, पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

होर्डिंग उतरवाकर दी हिदायत
जलेसर। एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री तथा सीओ इरफान नासिर खान ने नगर के आगरा रोड चौराहा, रेलवे रोड तिराहा, तोप चौराहा, निधौलीकलां चौराहा, सासनी मार्ग, हाथरस मार्ग आदि मार्गों पर लगे होर्डिंग्स एवं बैनर उतरवा दिए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों को हिदायत दी कि कोई भी बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, वॉल पेंटिंग किसी भी सरकारी भवन अथवा सार्वजनिक जगहों पर न लगवाएं। पहले से लगे हों तो उनको तत्काल उतरवा दें। अन्यथा की स्थिति में आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह सहित पुलिस फोर्स एवं राजस्व विभाग और नगर पालिका के कर्मचारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed