फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ASHA workers started hunger strike

आशा कार्यकर्ताओं ने शुरू की भूख हड़ताल

Mon, 13 Dec 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers started hunger strike
कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल के दौरान धरना देतीं आशा कार्यकर्ता ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आशा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात धरने के साथ ही सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर दो दिसंबर से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन कोई आश्वासन और सुनवाई न होने पर अब भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। आशा कार्यकर्ता और अपनी आवाज सामाजिक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पादेवी ने बताया कि वह दो दिसंबर से कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर बैठी हुई हैं।
विज्ञापन

रविवार को बूथ अध्यक्ष सम्मलेन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सुबह से ही धरना स्थल पर डेरा डाल दिया। किसी तरह कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंची भी तो वहां पुलिस ने प्रवेश नहीं करने दिया। इसको लेकर सोमवार सुबह से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शाम तक कोई नहीं पहुंचा, यहां सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता जुटी रहीं और शासन और प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ये हैं आशा कार्यकर्ताओं की मांगें
प्रदेश अध्यक्ष पुष्पादेवी का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। मजदूरी के हिसाब से मानदेय निर्धारित करें। यात्रा व स्टेशनरी खर्च और प्रशिक्षण देकर एएनएम के पद पर प्रोन्नत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed