फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   As the appearance of the moon blossoming face lift

चांद का दीदार होते ही खिल उठा चेहरा

Fri, 30 Oct 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 30 Oct 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
 As the appearance of the moon blossoming face lift
करवा चौथ पर्व सुहागिनों ने उत्साह के साथ मनाया। सुहागिनों के द्वारा निर्जला उपवास रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की गई। चांद का दीदार होते ही सुहागिनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

पर्व को लेकर सुहागिनों में काफी उत्साह देखा गया। पर्व की दिन भर तैयारियां कीं। तरह-तरह के पकवान तैयार किए गए। नव विवाहिताओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

उनके द्वारा अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखा गया। शाम के समय सुहागिनों ने अपने को सोलह श्रंगारों से सजाया। सुहागिनों ने माता गौरी के समक्ष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता से अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद बायना मंसा गया। इस बायने के विवाहिता ने अपने ससुर, जेठ, सास व अन्य मान पक्ष को प्रदान किया। बायने के साथ में उपहार भी दिए गए।

इसके बाद चांद को अर्घ देकर उपवास तोड़ा गया। बुर्जुग महिलाएं नव विवाहिताओं को करवाचौथ उपवास को लेकर अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में जानकारी देती देखी गयीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed