फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   As soon as the schedule of examinations was released, studies intensified

परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद तेज हुई पढ़ाई

Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
As soon as the schedule of examinations was released, studies intensified
एटा। उप्र बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ाई तेज कर दी है। हेल्पडेस्क का सहयोग लेकर तैयारी करने पर जोर दिया जा रहा है। उधर, शिक्षा विभाग परीक्षाएं कराने की तैयारियों में जुटा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने की तिथि घोषित की है। जिले के 54271 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। जिनमें 30572 परीक्षार्थी हाईस्कूल के तथा 23699 इंटरमीडिएट के हैं।
विज्ञापन

जिनकी परीक्षाओं के लिए 95 केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। कोरोना काल के समय विद्यालय बंद रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित रही है। जबकि परीक्षाएं समय से ही कराई जा रहीं हैं। ऐसे में छात्रों के लिए परीक्षा चुनौती है। बहरहाल विभाग की ओर से परीक्षार्थियों की शंका समाधान करने के लिए ब्लॉकवार हेल्पडेस्क संचालित की गई है। इनका सहयोग लेने पर जोर दिया जा रहा है। हेल्पडेस्क में बैठे शिक्षक संभावित प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थियों को जानकारी दे रहे हैं। हेल्पडेस्क नोडल अधिकारी लगातार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को विद्यार्थियों की मदद करने में जुटे हुए हैं। ताकि विद्यार्थियों अच्छी तैयारी कराई जा सके।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
हेल्पडेस्क पर छात्र-छात्राएं हर रोज विषयों से संबंधित जानकारी हासिल कर रहें हैं। उनको संतुष्ट किया जाता है और परीक्षाओं में संभावित विषय के प्रश्नों के साथ तैयारी कराई जा रही है। मनोज कुमार तिवारी, हेल्पडेस्क नोडल तहसील सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के हेल्पडेस्क पर हर रोज कॉल आते हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षक कॉल पर ही छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान कर रहे हैं। संबंधित विषय शिक्षक तैयारियां कराने में जुटे हैं। अजय मोहन शर्मा, नोडल अधिकारी हेल्पडेस्क, जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed