{"_id":"64ee3251b79f58c4b6015827","slug":"as-soon-as-the-notice-of-encroachment-is-received-the-wall-itself-etah-news-c-163-1-sagr1016-4528-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अतिक्रमण का नोटिस मिलते ही खुद ही ढहाई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अतिक्रमण का नोटिस मिलते ही खुद ही ढहाई दीवार
Tue, 29 Aug 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 7
प्रशासनिक कार्रवाई के डर से खुद ही अतिक्रमण हटाने को आए आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
जैथरा। नगर की सरकार बदलते ही अतिक्रमणकारियों में भय व्याप्त हो गया है। मंडी रोड पर सालों पहले बंजर भूमि पर कई अवैध मकानों का निर्माण हो चुका है। एक मकान मालिक को नगर पंचायत जैथरा ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया तो उसने स्वयं ही जेसीबी से खड़े होकर दीवार गिरवा दी। इसी गाटा संख्या में कई और मकान चिह्नित किए गए हैं। जिनकी कार्रवाई की जा रही है ।
बिजली घर रोड से सटे मंडी रोड पर गाटा संख्या 3979 में रोड किनारे राम प्रकाश यादव ने कई वर्ष पूर्व मकान बनवा लिया था। इसी मकान के संबंध में नगर पंचायत ने 24 अगस्त को 3 दिन के अंदर भवन संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा था। दस्तावेज न होने की स्थिति में निर्माण हटाने की बात कही गई थी। सोमवार को राम प्रकाश यादव ने स्वयं जेसीबी लेकर दीवार गिरवा दी ।
लेखपाल राजेश वर्मा ने बताया कि गाटा संख्या 3979 में लगभग 5 हेक्टेयर बंजर भूमि थी इसमें 200 वर्ग मीटर भूमि बाल विकास परियोजना जैथरा को ऑफिस व गोदाम बनाने के लिए वर्ष 2021 में उच्चाधिकारियों के आदेश से आवंटित की गई थी। राम प्रकाश यादव ने इसी गाटा संख्या में बाउंड्रीवॉल कर मकान बनवा लिया है। अवैध कब्जा होने से गोदाम व ऑफिस का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसलिए नगर पंचायत से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि नगर सीमा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बंजर भूमि पर कई लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया है। इसी रकबे में बने मकान के मालिक राम प्रकाश यादव से भूमि के कागज नोटिस के माध्यम से मांगे गए थे कागज न होने की दशा में 3 दिन के अंदर आक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी। जानकारी मिली है कि अतिक्रमण का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर्ता ने तोड़ लिया है । लेखपाल के आने पर स्थिति साफ होगी कि उपरोक्त अतिक्रमित भूमि पूर्णतः मुक्त हो गई है या नहीं।