{"_id":"694c28795d15fa18bd00a44b","slug":"arto-seized-five-vehicles-including-a-bulldozer-etah-news-c-163-1-eta1003-143833-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एआरटीओ ने बुलडोजर सहित पांच वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एआरटीओ ने बुलडोजर सहित पांच वाहन किए सीज
Wed, 24 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान करते एआरटीओ सत्येंद्र कुमार। संवाद
अलीगंज।कस्बे में आकर बुधवार को एआरटीओ ने वाहनों को चेक किया। कमियां पाए जाने पर एक बुलडोजर सहित चार वाहनों को सीज किया। नियमों के उल्लंघन पर अन्य वाहनों पर 1.52 लाख रुपये का चालान किया।
एआरटीओ सतेंद्र गौतम ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग की गई। एटा एवं कायमगंज रोड पर वाहन चेकिंग में एक बुल्डोजर चालक कागजात नहीं दिखा सका, दो ईंटों से लदे ट्रैक्टर, दो अनफिट लोडर वाहनों को यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर सीज किया है।
सीज किए गए वाहनों के चालक फिटनेस, बीमा, परमिट दस्तावेज नहीं दिखा सके। ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी सामने आई। उन्होंने कहा वाहनों के कागजात पूर्ण और साथ रखें। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें।