फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Arrangements were made in the district hospital

जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को कराया गया दुरुस्त

Fri, 16 Jul 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Arrangements were made in the district hospital
एटा। मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी के लिए जिला अस्पताल में शुक्रवार को व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। वॉशरूम में पानी आदि की व्यवस्था की गई। वहीं फैकल्टी के कक्षों में वाटर कूलर लगाए गए। बैठक करने के लिए सभाकक्ष को खाली कराया गया। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी अव्यवस्थाओं से नाखुश थी। इस पर शुक्रवार को कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए क्वालिटी मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही वॉशरूम में पानी आना शुरू हो गया है। हर दो घंटे पर वॉशरूम की सफाई कराई जाएगी। अस्पताल में तीन वाटर आरओ लगाए जा रहे हैं। एक पैथॉलाजी, एक फैकल्टी के कक्ष व एक अन्य स्थान पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया अस्पताल के सभाकक्ष को खाली करा लिया गया है। अब कॉलेज की बैठकें अस्पताल के सभाकक्ष में होंगी।
विज्ञापन

20 पखों की भेजी मांग
कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए 20 पंखों की मांग भेजी गई है। शासन से पंखे मिलने पर उन्हें लगाया जाएगा।
बर्न वार्ड में चप्पलें देख लगाई फटकार
मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को बर्न वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में चप्पलें मिली। इस पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed