फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ARM came on the road and caught illegal vehicles

Etah News: एआरएम ने सड़क पर उतरकर पकड़े डग्गामार वाहन

Wed, 06 Aug 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Aug 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
ARM came on the road and caught illegal vehicles
एटा। बस स्टैंड के सामने से लगातार डग्गामार व निजी वाहन सवारियां भर कर ले जाते हैं। इसके कारण परिवहन निगम को राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है। बुधवार को एआरएम सड़क पर उतरे और डग्गामार वाहनों को पकड़ना शुरू किया। यह देख चालकों में अफरा-तफरी मच गई और वाहन लेकर भागने लगे। एआरएम ने 5 वाहनों को पकड़कर रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा करा लिया।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कई बार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और यातायात प्रभारी से कहा कि डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करें। उनकी ओर से कोई कार्रवाई न करने पर बुधवार को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। बताया कि स्टैंड के सामने से प्रतिदिन काफी संख्या में ईको कार, रोडवेज के रंग से मिलती-जुलती निजी व डग्गामार बसों के चालक सवारियोें को बैठाकर ले जाते हैं। इनके चालक-परिचालक यात्रियों से किराया भी अधिक वसूलते हैं और उनकी जान भी जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि सबसे बड़ी दिक्कत है कि इनकी वजह से रोडवेज के राजस्व की हानि हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार कहने के बाद भी परिवहन विभाग और यातायात प्रभारी ने कोई कदम नहीं उठाया। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई वाहन चालक भी चकरा गए। कई चालक वाहन लेकर भाग गए जबकि 5 वाहनों को पकड़कर रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा करा दिया गया। उन्होंने बताया कि त्योहार के समय पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed