फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Arbor has resolved to save the environment

पौध रोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Tue, 23 Feb 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Tue, 23 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Arbor has resolved to save the environment
गुरु पूजा दिवस पर मंगलवार को निरंकारी मिशन के अनुयाईयों ने संत निरंकारी मिशन के चेरीटेबिल फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर में सफाई अभियान और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाषचंद्र बोस और जिला संयोजक यशपाल सिंह नेे किया। निरंकारी मिशन के स्वयं सेवक दल यूनिट के सेवादल प्रभारी मनोज शर्मा एवं प्रेमचंद्र के साथ मंगलवार को सभी सेवादल के भाई बहनों ने नगर में मुहिम चलाई। निरंकारी अनुयाइयों ने एटा रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, बस स्टेंड, पंडित शिवदत्त उद्यान में सफाई के साथ-साथ वृक्षारोपण किया। अनुयाइयों ने जिला अस्पताल मे रोगियों को खाद्य पदार्थ वितरित कर निरंकरी मिशन के सेवा एवं पूजा भाव को उजागर किया। वहीं छोटे बच्चे ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी, वृक्ष लगाओ, विश्व बचाओ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सेवा की। अभियान के दौरान पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, एआरएम संजीव यादव ने बस स्टेंड पर निरंकारी अनुयाईयों का उत्साह बढ़ाया। जबकि एटा रेलवे स्टेशन मास्टर सीपी शर्मा ने पौधरोपण कर अपनी खुशी का इजहार किया। मीडिया प्रभारी अमित कुमार, धन पाल सिंह, जवाहर सिह, कीर्ति पाल, प्रमोद, महेश यादव, लाल बहादुर, अमन दयाल, भानेंद्र, नाथूराम ,नोतन दास, संजय,़ विकास, अजीत, किश्नपाल, छत्तरलाल, भूपसिंह, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 निरंकारी भक्तों ने मंगलवार को संत गुरुदेव निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस को गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पौध रोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया वहीं सरकारी भवनों के आसपास साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनिल चंद्र ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। प्रकृति से खिलवाड़ के कारण लगातार मनुष्य को गंभीर परिणाम देखने पड़ रहे है लेकिन फिर भी मनुष्य अभी तक प्रकृति को सुरक्षित करने के लिए जागरूक नहीं हुआ है। भक्तों ने सीओ कार्यालय, कलक्ट्रेट भवनों के पास साफ-सफाई की। इस दौरान खूब सिंह, अनिल चंद्रा, देवेंद्र सक्सेना, तारा चंद्र, योगेंद्र, किशन गौड़, सुभाष बाबू, मनोज, हरिओम, महावीर यादव, मुन्नी देवी, रामरती, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed