फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   AQI reached beyond 200 due to excavation of sewer line in the city, it is difficult to breathe

शहर में सीवर लाइन खोदाई से 200 के पार पहुंचा एक्यूआई, सांस लेना मुश्किल

Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
AQI reached beyond 200 due to excavation of sewer line in the city, it is difficult to breathe
जीटी रोड पर कोतवाली नगर के पास उड़ती धूल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में जीटी रोड, निधौली रोड और आगरा रोड पर एकसाथ सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। तीनों ही स्थानों पर काफी गहरी खोदाई कराई जा रही है। जिससे निकली मिट्टी आसपास डाली जा रही है। गर्मी में मिट्टी सूखकर धूल के रूप में उड़ रही है। एहतियातन इस पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है। इसके चलते दोपहर के समय एक्यूआई 200 के पार पहुंच जाता है। जिसमें लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

निर्माण की शर्तों के मुताबिक कार्यस्थल और आसपास मिट्टी सूखने से पहले ही छिड़काव लगातार होता रहना चाहिए, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन में एक बार पानी का एक टैंकर बुलाकर कुछ हिस्सों पर छिड़काव की औपचारिकता कर दी जाती है। जबकि अधिकांश स्थानों पर छिड़काव किया ही नहीं जा रहा।
विज्ञापन

ये रोग होने की है आशंका
चेस्ट फिजीशियन डॉ. अंकित विनोद मित्तल बताते हैं कि धूल के कणों से कई घातक बीमारियां जन्म लेती हैं। फेफड़ों और सांस संबंधित रोगों के अलावा हृदय और नेत्र व त्वचा संक्रमण की बीमारियां होने की आशंका रहती है। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर भी धूल के कण जमा होने से ये बीमारी का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक धूल वाला है यह मौसम
पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत बताते हैं कि यह मौसम सबसे अधिक धूल वाला है। मार्च से जुलाई तक वातावरण में सबसे ज्यादा सूखापन होता है। धरती की एक मीटर तक की ऊपरी परत सूख जाती है। इससे मिट्टी के कण हवा के साथ उड़ने लगते हैं और धूल का रूप ले लेते हैं। सड़कों पर चलने वाले वाहन से यह समस्या और बढ़ जाती है। जुलाई में बरसात शुरू होने पर धूल स्वत: कम होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed