फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Apply for admission to Abhyudaya Coaching by June 25

Etah News: अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए 25 जून तक करें आवेदन

Thu, 18 Jun 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission to Abhyudaya Coaching by June 25
एटा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं में इस वर्ष विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) परिसर स्थित बाबू जगजीवन राम छात्रावास में संचालित की जाएंगी। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार, नए सत्र के लिए अब तक 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 25 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रावास में संचालित इस कोचिंग के माध्यम से जेईई, यूपीएससी, नीट तथा एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। इस बार जेईई कोर्स के लिए 11वीं एवं 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी आवेदन कर सकते हैं। पात्रता या आवेदन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कोचिंग सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 7007218875 और 9568792434 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अभ्यर्थी ऑफलाइन के साथ-साथ अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पुस्तकालय की सेवा भी दी जा रही है। पुस्तकालय में छात्र-छात्राएं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed