{"_id":"604275c08ebc3ed8330001b5","slug":"appearance-of-police-station-and-police-station-spoiling-scrap-etah-news-agr4833088140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ा वाहन बिगाड़ रहे थाना और कोतवाली की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ा वाहन बिगाड़ रहे थाना और कोतवाली की सूरत
विज्ञापन
जीटी रोड पर खड़े पुलिस द्वारा सीज किये गये वाहन ।
- फोटो : ETAH
एटा। सड़क दुर्घटना में जब्त या फिर बदमाशों से बरामद वाहनों को पुलिस थाना और कोतवाली में खड़ा करा देती है। यह दुर्घटनाग्रस्त वाहन अब थाना और चौकियों की सूरत बिगाड़ रहे हैं। आगरा रोड पर थाना कोतवाली देहात ने तो ट्रक और बस जैसे वाहनों को सड़क के दोनों ओर खड़ा करा दिया है। इससे हर वक्त यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं इन वाहनों को चांदमारी में गोदाम बनाकर खड़ा कराए जाने की योजना थी, पर पहले लॉकडाउन और अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते वह ठंडे बस्ते में चला गया है।
जिले में 18 थाना और कोतवाली हैं। इनमें प्रमुख रूप से कोतवाली शहर, देहात, बागवाला, जलेसर, अलीगंज, अवागढ़ बड़ी कोतवाली हैं। वहीं शिकोहाबाद रोड, अलीगंज रोड, कासगंज रोड और आगरा रोड स्टेट हाईवे हैं जबकि अलीगढ़ से मैनपुरी तक जीटी रोड है। इन स्टेट हाईवे और जीटी रोड पर शायद ही कोई दिन जाता हो जब किसी न किसी वाहन में भिड़ंत न होती हो। दोनों पक्षों में समझौता न होने या रिपोर्ट दर्ज होने की स्थिति में पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने में खड़ा करा लेती है।
करीब तीन हजार से ज्यादा वाहन
जिले के सभी 18 थाने और कोतवाली की बात की जाए तो यहां करीब तीन हजार से ज्यादा वाहन खड़े हुए हैं। इनमें मोटरसाइकिल, कार, जीप, डंपर, ट्रक, लोडर सहित बसें भी शामिल हैं। वहीं केस लंबा चलने पर यह वाहन यहां खड़े होकर कबाड़ा हो रहे हैं।
विज्ञापन
---------------------------
गायब हो जाते हैं पार्टस
कोतवाली में खड़े वाहनों के अधिकांश पार्ट्स चोरी हो जाते हैं। विशेषकर बाइकों के टायर, इंजन, बैटरी सहित बड़े वाहनों की बैटरियां, डैक, एसी आदि का सामान भी इनमें से गायब हो जाता है।