अनुज हत्याकांड: बेटे की हत्या से पहले मां को ट्रैक्टर से कुचलने का किया था प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक अनुज के छोटे भाई अंकित ने बताया है कि रवि कुमार दबंगई के बलबूते परेशान करता था, पूर्व में बंटवारा होने के बाद मेड़ काटकर विवाद किया गया। 15 दिन पूर्व भी झगड़ा हुआ था, इसकी शिकायत मां की ओर से थाना पर की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हौसले बुलंद हो गए। शनिवार को भी सुबह कहासुनी हुई थी, इसके बाद थाना जाकर खबर दी गई, पुलिस गांव तो आई लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव में पुलिस पहुंचने के बाद आरोपी रवी कुमार बौखला गया और वह जानबूझकर अपना ट्रैक्टर लेकर शनिवार को खेत पर पहुंच गया। यहां मेढ़ और खेत को जोतने लगा तो पहले से मौजूद मां मीरादेवी ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, तब मां ने दूसरे खेत पर काम कर रहे भाई अनुज को फोन करके जानकारी दी। भाई खेत पर पहुंचा वैसे ही रवि ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।