फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another National Highway will pass through the district

जिले से गुजरेगा एक और नेशनल हाईवे

Fri, 08 Oct 2021 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Another National Highway will pass through the district
एटा-निधौली कलां मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में नेशनल हाईवे जीटी रोड का ही अस्तित्व था। अब यहां से एक और नेशनल हाईवे भी गुजरेगा। आगरा-बरेली बाया जलेसर-निधौली कलां राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई। इसके तहत एटा से निधौली होते हुए जलेसर तक का करीब 44 किमी का हिस्सा पीडब्ल्यूडी ने एनएचएआई के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

शहर से निधौली कलां होते हुए जलेसर तक के मार्ग को नेशनल हाईवे की इटावा डिवीजन को सुपुर्द किया गया है। अब जिले में दूसरा नेशनल हाइवे बनेगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण आदि के लिए करीब 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नेशनल हाइवे को बनाते वक्त कस्बा निधौली कलां में जाम की स्थिति से बचने के लिए यहां से एक बाईपास का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जलेसर तक होगा सड़क का चौड़ीकरण
एटा से निधौली कलां होते हुए जलेसर तक सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। बरेली की तरफ जाने वाले मार्ग को नगरिया मोड़ से जीटी रोड होते हुए कासगंज रोड से जोड़ा जाएगा। जिससे एटा शहर में जाम का सामना न करना पड़े। -मुकेश ठाकुर, एक्सईएन एनएच पीडब्ल्यूडी इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed