फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another case filed against Rameshwar and Jugendra

Etah News: रामेश्वर व जुगेंद्र के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Another case filed against Rameshwar and Jugendra
एटा। सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। शनिवार को उनके खिलाफ एक और मुकदमा थाना जैथरा में दर्ज कराया गया है। इसमें जबरन बंधक बनाकर 15 दिनों तक कोठी में रखने और जबरन जमीन का बैनामा कराने का आरोप है।
विज्ञापन



थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसौलिया निवासी अनोखे लाल ने रामेश्वर सिंह यादव, जुगेंद्र सिंह यादव और प्रमोद यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 29 अगस्त 2008 को तीनों लोगों ने अपनी कोठी पर बुलाया। यहां पर जमीन का जबरन बैनामा करने के लिए दबाव बनाया। मैंने बैनामा नहीं किया तो 15 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और पिटाई की। कोठी पर तब तक रखा गया जब तक मैं मजबूरन बैनामा के लिए राजी नहीं हो गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि उस समय भी थाना पुलिस को बताया था। लेकिन इनके राजनीतिक प्रभाव के चलते नहीं सुनी गई। तब भय के कारण थाने पर जाना बंद कर दिया था। आरोप है कि प्लॉटिंग की जमीन के मात्र दो लाख रुपये दिए। अन्य कोई रकम नहीं दी। अब सरकार बदली है तो मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दी गई थी। अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed